महात्मा बुद्ध पूर्णिमा Mahatma Budh Purnima
वैशाख पूर्णिमा को महात्मा बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है, क्योंकि इस दिन महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था। गौतम बुद्ध का जन्म 563 ई.पूर्व मे लुंबिनी (नेपाल) मे हुआ। ये बोद्ध धर्म के प्रवर्तक तथा विश्व मे शांति स्थापना के अग्रदूत थे। इन्होंने अंधविश्वास और पाखंड को छोड़कर ज्ञान का मार्ग बताया। इनके अनुसार हर घटना के पिछे कोई कारण होता है तथा चमत्कार जैसी कोई चीज नहीं होती। इनके अनुसार पंरपरा मे बंधकर कोई कार्य मत करो ,प्रत्येक कार्य अपने विवेक और ज्ञान से परख करके करो तथा अपना दीपक स्वयं बनो। बोद्ध धर्म में मानवीय गरीमा का ध्यान रखते हुए सभी को समानता का हक हैं। इन्होंने सही जीवन जीने के लिए 22 प्रतिज्ञाएं दी। इन्होंने मध्यम मार्ग अपनाने की सलाह दी। 483ई.पूर्व मे कुशीनगर (भारत) मे भगवान बुद्ध की 80 वर्ष की आयु मे मृत्यु हो गई।