Shri Rajiv Gandhi- भारत में कंप्यूटर क्रांति के जनक
भारत में सूचना क्रांति, कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशंस प्रोद्योगिकी के जनक और भारतीय इतिहास में सबसे बड़ा जनमत प्राप्त करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 तथा मृत्यु - 21मई 1991को हुई। इनकी शिक्षा - ट्रिनिटी कालेज, कैम्ब्रिज तथा इम्पीरियल कालेज लंदन में हुई। 👉श्री राजीव गांधी के महत्वपूर्ण कार्य 1. भारत में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने नवोदय विद्यालय की नींव रखी थी। ये फैसला साल 1986 में शिक्षा नीति के तहत लिया गया था। 2. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में वोट देने की उम्र में परिवर्तन किया गया। वोट देने का अधिकार पहले 21 साल की उम्र में था। फिर राजीव गांधी ने इसे घटाकर 18 साल कर दिया। 3. BSNL और MTNL टेलीकॉम कंपनियां जो आज संकट से जूझ रही हैं उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में ही स्थापित किया गया था। 4. भारत में कम्प्यूटर शिक्षा का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ही दिया जाता है। उन्...