Rajiv Gandhi's contribution in building India श्री राजीव गांधी जी का भारत निर्माण में योगदान

भारत में सूचना क्रांति, कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशंस प्रोद्योगिकी के जनक और भारतीय इतिहास में सबसे बड़ा जनमत प्राप्त करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री #श्री_राजीव_गांधी की 29 वीं  पुण्यतिथि पर शत शत नमन 💐💐
जन्म-- 20 अगस्त 1944
मृत्यु - 21मई 1991
शिक्षा - ट्रिनिटी कालेज, कैम्ब्रिज
इम्पीरियल कालेज लंदन।

👉श्री राजीव गांधी के महत्वपूर्ण कार्य 

1. भारत में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने नवोदय विद्यालय की नींव रखी थी। ये फैसला साल 1986 में शिक्षा नीति के तहत लिया गया था। 

​2. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में वोट देने की उम्र में परिवर्तन किया गया। वोट देने का अधिकार पहले 21 साल की उम्र में था। फिर राजीव गांधी ने इसे घटाकर 18 साल कर दिया। 

3. BSNL और MTNL टेलीकॉम कंपनियां जो आज संकट से जूझ रही हैं उन्हें  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी  के कार्यकाल में ही स्थापित किया गया था। 

4. भारत में कम्प्यूटर शिक्षा का श्रेय  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी   को ही दिया जाता है। उन्होंने साइंस और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए सरकारी बजट में इसका इंतजाम किया। 

5. अयोध्या के विवादित मामले राम मंदिर में लगे ताले को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में ही खोला गया था।
- रोहताश

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हनुमान गढ जिला Hanuman Garh District. भटनेर दुर्ग Bhatner Fort

यूथ एवं इको क्लब दिशा निर्देश Youth And Eco Club Guidelines

सर अलेक्जेंडर कनिघम Alexander Cunningham