Happy Mothers day मातृ दिवस

मातृ दिवस

    एक मां को आदर व सम्मान देने के लिए मातृ दिवस मनाया जाता है। इसका इतिहास बहुत पुराना है। वर्तमान मे वेस्ट वर्जीनिया की एन्ना जार्विस को इसकी संस्थापक माना जाता है। विश्व के विभिन्न देशों मे यह दिवस अलग- अलग तारीख को मनाया जाता है। भारत मे यह मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है।एक मां दया, करुणा, प्रेम, और वात्सल्य की साक्षात प्रतीमा होती है। मां की महिमा का वर्णन शब्दों मे नही किया जा सकता है, केवल इसका अहसास किया जा सकता है। एक पुत्र कुपुत्र हो सकता है लेकिन एक माता कभी कुमाता नहीं हो सकती। माता और जन्म भूमि को स्वर्ग से भी महान बताया गया है। आज कल मोबाइल फोन व इन्टरनेट के माध्यम से हम सारी सूचनाओं से अपडेट रहते हैं और आज भी इसदिवस की सबको शुभकामनाएं दी हैं, संदेश और फोटोज का आदान प्रदान किया है, लेकिन मोबाइल फोन छोडकर मां के लिए 10 मिनट भी हमारे पास नहीं है।मां ने हमेशा हमें दिया है वह हमसे कुछ लेना नहीं चाहती। यदि मां के प्रति हमारी श्रद्धा है तो सुबह और शाम उन्हें 10 मिनट का समय देना चाहिए। अगर हम घर से दूर रहते है तो दो मिनट फोन पर बात करके भी मा को खुश रख सकते हैं। यह तभी संभव है जब हमें अन्जान दोस्तों से चेटिंग से फुर्सत मिले। पुनः सभी को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हनुमान गढ जिला Hanuman Garh District. भटनेर दुर्ग Bhatner Fort

यूथ एवं इको क्लब दिशा निर्देश Youth And Eco Club Guidelines

सर अलेक्जेंडर कनिघम Alexander Cunningham