संदेश

अन्तरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस International Biodiversity Day

चित्र
आज अन्तर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस है। संपूर्ण पृथ्वी या किसी प्राकृतिक आवास मे विभिन्न प्रकार के पादप और जन्तुओं की जातियाँ पाइ जाती हैं। जीवों की इस विविधता को ही जैवविविधता कहते है। पृथ्वी पर लगभग ३००००० पादप जातियां व लगभग ४००००० जन्तुओं की जातियां पाई जाती हैं। भारत मे लगभग ४५००० पादप जातियाँ और लगभग ९०००० जन्तुओं की जातियां पाइ जाती हैं। वनों की अंधाधुंध कटाई व प्रदूषण के कारण वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास नष्ट हो रहे हैं। जिसके कारण बहुत सी पादप व जन्तु जातियां विलुप्त हो गई और बहुत से पादप और जन्तु विलुप्ति के कगार पर है। जीवों के नष्ट होने के कारण प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है जिसके फलस्वरूप प्राकृतिक आपदाएं आती हैं। अतः हमें जीवों की सुरक्षा करके प्राकृतिक संतुलन मे सहायता करनी चाहिए। हम प्रकृति को सुरक्षित रखेंगे तो प्रकृति हमें सुरक्षित रखेगी।

Shri Rajiv Gandhi- भारत में कंप्यूटर क्रांति के जनक

चित्र
भारत में सूचना क्रांति, कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशंस प्रोद्योगिकी के जनक और भारतीय इतिहास में सबसे बड़ा जनमत प्राप्त करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 तथा मृत्यु - 21मई 1991को हुई। इनकी शिक्षा - ट्रिनिटी कालेज, कैम्ब्रिज तथा इम्पीरियल कालेज लंदन में हुई।  👉श्री राजीव गांधी के महत्वपूर्ण कार्य  1. भारत में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने नवोदय विद्यालय की नींव रखी थी। ये फैसला साल 1986 में शिक्षा नीति के तहत लिया गया था।  ​2. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में वोट देने की उम्र में परिवर्तन किया गया। वोट देने का अधिकार पहले 21 साल की उम्र में था। फिर राजीव गांधी ने इसे घटाकर 18 साल कर दिया।  3. BSNL और MTNL टेलीकॉम कंपनियां जो आज संकट से जूझ रही हैं उन्हें  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी  के कार्यकाल में ही स्थापित किया गया था।  4. भारत में कम्प्यूटर शिक्षा का श्रेय  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी   को ही दिया जाता है। उन्...

कार्ल मार्क्स : एक समाजशास्त्री Karl Marx : Sociologist

चित्र
कार्ल मार्क्स एक समाजशास्त्री थे जो अपने समय में आधुनिक सामाजिक संरचनाओं के आधार पर उनकी व्याख्या करने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण सिद्धांतों को विकसित किया था, जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण है वह सामाजिक विरोध के सिद्धांत पर आधारित थे। कार्ल मार्क्स का जन्म 1818 में जर्मनी के त्रेविर में हुआ था। उन्होंने बर्लिन विश्वविद्यालय में अध्ययन किया था और उनकी सोशलिस्ट विचारधारा उनके समझौते से प्रभावित हुई थी। उन्होंने बहुत से विचारों के लिए मुख्यतः सामाजिक समस्याओं के लिए लड़ाई लड़ी थी। उनकी सोशलिस्ट विचारधारा की स्थापना के साथ-साथ उन्होंने एक आंदोलन भी शुरू किया, जो बाद में कम्युनिज्म के रूप में जाना जाता है। मार्क्सवाद एक आधुनिक समाजशास्त्र की व्याख्या है, जो संपूर्ण समाज की व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करती है। ाधुनिक संरचनाएं समृद्धि के बावजूद उत्पन्न होती हैं, तब तक समाज में स्थिरता नहीं हो सकती है। मार्क्स के अनुसार, समाज का आधुनिक संरचना पूंजीवाद के आधार पर आधारित है, जो समाज में विषमताओं को बढ़ाता है और एक स्वतंत्र वर्ग को तय करता है, जो समाज के शोषित वर्गों के खिलाफ काम करत...

Gauge Measurement गेज माप

चित्र
Gauge Measurement/ गेज माप- अमेरिकन स्टैण्डर्ड वायर गेज में 1 गेज  से 36 गेज तक लगातार घटते क्रम होता है। 1 गेज तार की मोटाई 7. 6 mm तथा 36 गेज तार की मोटाई 0.19 mm होती है । जितना कम गेज होगा, तार या चद्दर उतनी ज्यादा मोटी होगी।

IPR में Signature Validate कैसे करे ?

चित्र
 इसे pc में निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाते हुए करे। ➡️ SSO ID  में IPR खोले। ➡️ IPR  भरी हुईं है उन में Submit पर क्लिक करे। ➡️IPR  डाऊनलोड करे। ➡️ जो फाइल खुलेगी उस में sign.not verified आता है। ➡️फाइल बन्द कर दे। ➡️pc के डाऊनलोड फ़ोल्डर में जाकर ipr खोजे। ➡️उस ipr को adobe acrobat में ओपेन करे। ➡️फ़ाइल में sign validity unknown आ रहा है। ➡️ Validity unknown पर click करे। ➡️ Signature properties पर click करें। ➡️ Show signature certificate पर click करे। ➡️ऊपर trust पर click करे। ➡️नीचे add to trust पर click करे। ➡️ok पर click करे। ➡️Box खुले उसमें certificate document पर click करे। ➡️नीचे तीनो box में✅ click करे। ➡️Ok करे। ➡️ ऊपर से close करे। ➡️नीचे validate signature पर  click करे। ➡️फिर close करे। ➡️ Signature validate हो जायेगा।

Constitution Day संविधान दिवस

चित्र
      आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ। संविधान लागू होने के साथ ही सभी को मौलिक अधिकार मिले और मानवीय जीवन की प्रतिष्ठा मिली।  बाबा साहब के संविधान में महिलाओं के लिए किये गए विशेष उपबंध।  1.बहुपत्नी की परम्परा को खत्म कर नारियों को अद्भुत सम्मान दिया।  2. प्रथम वैध पत्नी के रहते दूसरी शादी को अमान्य किया।  3. बेटा की तरह बेटी को भी पिता की सम्पति में अधिकार का प्रावधान किया।  4 . गोद लेने का अधिकार दिया।  5. तलाक लेने का अधिकार दिया।  6. बेटी को वारिश बनने का अधिकार दिया।  7. प्रसव छुट्टी का प्रावधान किया।  8.सामान काम के लिए पुरुषो सा सामान वेतन पाने का अधिकार दिया. 9. स्त्री की क्षमता के अनुसार ही काम लेने का प्रावधान किया।  10 भूमिगत कोल खदानों में महिलाओं के काम करने पर रोक लगाया।  11. श्रम की अवधी 12 घंटा से घटा कर 8 घंटा किया।  12. लिंग भेद को खत्म किया।  13. बाल विवाह पर रोक लगाया।  14...

सरदार वल्लभ भाई पटेल Sardar Vallabh Bhai Patel

चित्र
 सरदार वल्लभ भाई पटेल : जन्म की तारीख और समय :   31 अक्तूबर 1875, नडियाद। मृत्यु की जगह और तारीख :   15 दिसंबर 1950, मुंबई।            भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की याद में राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) मनाया जाता है। सरदार पटेल को रियासतों के भारतीयों के भारतीय संघ में शांतिपूर्ण एकीकरण और भारत के राजनीतिक एकीकरण के लिए श्रेय दिया जाता है। 'लौहपुरुष' कहे जाने वाले सरदार पटेल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे, और स्वतंत्रता सेनानी थे। भारत के गृह मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय एकता दिवस हमारे देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए वास्तविक और संभावित खतरों का सामना करने के लिए हमारे राष्ट्र की ताकत की फिर से पुष्टि करने का अवसर प्रदान करेगा।  Statue of unity