अन्तरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस International Biodiversity Day

आज अन्तर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस है। संपूर्ण पृथ्वी या किसी प्राकृतिक आवास मे विभिन्न प्रकार के पादप और जन्तुओं की जातियाँ पाइ जाती हैं। जीवों की इस विविधता को ही जैवविविधता कहते है। पृथ्वी पर लगभग ३००००० पादप जातियां व लगभग ४००००० जन्तुओं की जातियां पाई जाती हैं। भारत मे लगभग ४५००० पादप जातियाँ और लगभग ९०००० जन्तुओं की जातियां पाइ जाती हैं। वनों की अंधाधुंध कटाई व प्रदूषण के कारण वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास नष्ट हो रहे हैं। जिसके कारण बहुत सी पादप व जन्तु जातियां विलुप्त हो गई और बहुत से पादप और जन्तु विलुप्ति के कगार पर है। जीवों के नष्ट होने के कारण प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है जिसके फलस्वरूप प्राकृतिक आपदाएं आती हैं। अतः हमें जीवों की सुरक्षा करके प्राकृतिक संतुलन मे सहायता करनी चाहिए। हम प्रकृति को सुरक्षित रखेंगे तो प्रकृति हमें सुरक्षित रखेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हनुमान गढ जिला Hanuman Garh District. भटनेर दुर्ग Bhatner Fort

यूथ एवं इको क्लब दिशा निर्देश Youth And Eco Club Guidelines

सर अलेक्जेंडर कनिघम Alexander Cunningham