National Means Cum Merit scholarship exam NMMS EXAM 2023

नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कोलरशिप स्कीम (NMMSS)
(नवीन संशोधित गाइडलाइन सत्र 2022 - 23 से)
राजस्थान राज्य में नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कोलरशिप परीक्षा 2023 के ऑनलाइन आवेदन शालादर्पण पोर्टल पर विद्यालय लोगिन से संस्था प्रधान द्वारा दिनांक 20.09.2022 से 30.09.2022 तक भरे जाएंगे। 

(एसआर रजिस्टर, शाला दर्पण, आधार कार्ड ) तीनों रिकॉर्ड में विद्यार्थी की सभी एंट्री अक्षरशः सही हों।


स्कूल शाला दर्पण लॉगिन करने के बाद > योजनाएं > एन एम एम एस > निर्देश पढ़ने के बाद चेक बाॅक्स टिक करें > ok दबाएं 

कक्षा - 8 के सभी बच्चों के नाम ओपन हो जाएंगे 
जिस बच्चे का एन एम एम एस फाॅर्म भरना है- > Fill application 

आवश्यक दस्तावेज
1. कक्षा सात की अंक तालिका की फोटोकॉपी ( विद्यार्थी ने सातवीं कक्षा राजकीय विद्यालय से की हो )
विद्यार्थी के 7वीं में 55% से कम न हो, SC,ST 50% से कम न हो 
2. जाति प्रमाण पत्र फोटोकॉपी (SC,ST के लिए)
3. आय प्रमाण पत्र (आय 3.5 लाख से अधिक न हो) 
4. आधार कार्ड फोटोकॉपी
5. निशक्तजन के लिए निशक्तता प्रमाण पत्र फोटोकॉपी 
Note- SC, ST के अतिरिक्त सभी विद्यार्थी सामान्य वर्ग माना जाए

 सभी विद्यार्थियों की फीस SBI Collect के माध्यम से ऑनलाइन , स्कूल संस्था प्रधान द्वारा जमा करवाई जानी है, 
फीस
General -50₹
SC/ST - 30₹
परिचय- नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कोलरशिप (NMMS) एक केन्द्र प्रायोजित योजना है। इसकी शुरूआत मई 2008 में की गई थी। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इसका संचालन एवं क्रियान्वयन किया जाता है। निदेशक राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण प्ररिषद् (RSCERT), उदयपुर इसके राज्य नोडल अधिकारी (Liasion Officer) है। अतः राज्य स्तर पर संचालन और मोनिटरिंग राराशैअप्रप उदयपुर द्वारा की जाती है। समस्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक  (मु.) इसके जिला नोडल अधिकारी है।

उद्देश्य- एनएमएमएस छात्रवृति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अपनी उच्च माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा को पूरा करने के लिये प्रेरित करना है, ताकि कक्षा 8 के बाद स्कूलों की ड्रॉप आउट दर कम हो सके। प्रत्येक वर्ष कक्षा 8 में अध्ययनरत विद्यार्थी की राज्य स्तर पर चयन परीक्षा होती है। इस परीक्षा में चयन बाद कक्षा 9 से 12 वीं तक के नियमित राजकीय विद्यालय, राजकीय अनुदानित विद्यालय व स्थानीय निकाय द्वारा संचालित विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी NMMS छात्रवृति को प्राप्त करते है।

छात्रवृति राशि - एनएमएमएस मे चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 वीं तक नियमित अध्ययनरत रहने पर नियमानुसार 12000 रू प्रति वर्ष की दर से छात्रवृति मिलती है। एनएमएमएस छात्रवृति के तहत छात्रवृति की राशि का भुगतान स्टेट बैंक ऑफ इडिया दिल्ली द्वारा एकमुश्त किया जाता है। राशि को सीधे ही विद्यार्थियों के खातों में PFMS द्वारा स्थानांतरित किया जाता है। प्रत्येक राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों को छात्रवृति की संख्या आवंटित की गई है।

पात्रता मापदंड
1. कक्षा 8 में नियमित अध्ययनरत विद्यार्थी।
2. अभिभावक/माता-पिता की सभी स्रोतो से वार्षिक आय 3.5 लाख से अधिक नही होनी चाहिए।

कौन  पात्र नहीं है-
1. जवाहर नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल के छात्र 
2. राज्य सरकार द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों में पढने वाले छात्र जहाँ बोर्डिंग, लॉजिंग और शिक्षा जैसी   
   सुविधाएँ प्रदान की जाती है।
3. निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र
4. राजकीय छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थी

             पात्रता व छात्रवृति की निरन्तरता हेतु न्यूनतम प्राप्तांक -
क्र. सं.              कक्षा             न्यूनतम प्राप्तांक :
1                       7                     55
2                       8                     55
3                       9.              स्पष्ट उत्तीर्ण 
4                       10                     60
5                        11               स्पष्ट उत्तीर्ण 
न्यूनतम प्राप्तांक में SC  और ST श्रेणी के अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत की छूट है। न्यूनतम प्राप्तांक से कम प्राप्तांक होने पर अभ्यर्थी अपात्र हो जाएगा। 

NMMS परीक्षा के लिए आवेदन- स्टेट नोडल राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण प्ररिषद् उदयपुर द्वारा हर वर्ष पात्र विद्यार्थियों के से आवेदन मांगे जाते है। परीक्षा के लिए संस्था प्रधान को ऑनलाइन आवेदन शालादर्पण के माध्यम से करना होता है। यह परीक्षा केवल एक ही बार होती है तथा छात्रवृत्ति चार वर्षों तक मिलती है। 

NMMS आवेदन पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज-
• कक्षा 7 की अंकतालिका/प्रमाण पत्र (55 प्रतिशत प्रतिशत प्राप्तांक )।
• जाति प्रमाण पत्र
• माता-पिता का आय प्रमाण-पत्र 
• विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू होता है)
• राजस्थान का मूल निवास
• आधार कार्ड
महत्वपूर्ण तिथियां -
 1. एन एम एम एस परीक्षा की विज्ञप्ति सामान्यतः सितंबर माह में प्रकाशित होती है
2. परीक्षा तिथि - एन एम एम एस परीक्षा सामान्यतः हर वर्ष नवंबर माह में आयोजित की जाती है
3. परीक्षा परिणाम- एन एम एम एस परीक्षा का परीक्षा परिणाम सामान्यतः फरवरी माह में ज घोषित किया जाता है
परीक्षा पैटर्न - पात्र विद्यार्थियों के चयन के लिए राज्य स्तर पर एक चयन परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस चयन परीक्षा के प्रश्न पत्र में दो भाग होते है। मानसिक  योग्यता परीक्षण (MAT) व शैक्षिक योग्यता परीक्षण (SAT)। दोनों भागों में कुल 180 प्रश्नों (प्रत्येक में 90) को हल करने के लिए 180 मिनट का समय निर्धारित है।  विशेष आवश्यकता वाले परीक्षार्थियों को टेस्ट पूरा करने के लिए 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है।  इस परीक्षा में कक्षा 7 व 8 के स्तर के प्रश्न पूछे जाते है। मानसिक योग्यता परीक्षण में 90 बहुविकल्पी प्रश्न शामिल होंगे जो शाब्दिक और अशाब्दिक, मेटा संज्ञानात्मक क्षमताओं जैसे तर्क और आलोचनात्मक सोच का परीक्षण करते हैं, तथा सादृश्यता, वर्गीकरण, संख्यात्मक श्रंखला, पैटर्न धारणा और छुपी हुई आकृति आदि पर आधारित होते हैं। शैक्षिक योग्यता परीक्षण में 90 बहुविकल्पी प्रश्न विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व गणित विषय के होते हैं। 

परीक्षा परिणाम- चयन परीक्षा के बाद सभी आवेदकों का परिणाम घोषित किया जाता है। NMMS योजना में राजस्थान राज्य का कोटा (छात्रवृति संख्या) 5471 है। जिसका जिला और श्रेणीवार वर्गीकरण किया हुआ है। अतः छात्रवृत्ति की पात्रता के लिए इसकी मेरिट में आना आवश्यक है। आवेदकों को चयन परीक्षा में में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने है। SC व ST श्रेणियों के आवेदकों को इस एनएमएमएस छात्रवृत्ति लाभ पाने के लिए न्यूनतम कट ऑफ अंक 32 प्रतिशत हैं। दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों को अपनी श्रेणी में 3 प्रतिशत आरक्षण देय है।

छात्रवृत्ति का श्रेणी वार वर्गीकरण-

1. अनुसूचित जाति. 875

2. अनुसूचित जन जाति. 656
3. सामान्य  3940

कुल योग. 5471

परीक्षा में चयन के बाद करणीय कार्य -
1. छात्रवृत्ति के लिए आवेदन- परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 में प्रवेश लेने के बाद नेशनल स्कोलरशिप पोर्टल (NSP) पर पंजीकरण कराना होगा तथा कक्षा 12 तक हर वर्ष नवीनीकरण कराना होगा। यह कार्य विद्यार्थी अथवा अभिभावक का होता है। विद्यार्थी का विवरण विद्यालय रिकॉर्ड, बैंक खाता और आधार कार्ड में एक समान होना चाहिए। कोई भी स्पेलिंग मिसमैच नहीं होनी चाहिए। 
2. वेरिफिकेशन - नेशनल स्कोलरशिप पोर्टल (NSP) पर विद्यार्थी की लोगिन आईडी से पंजीकरण या नवीनीकरण करने के बाद पहले सम्बन्धित संस्थाप्रधान तत् पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मु.) द्वारा वेरिफिकेशन किया जाता है। 
 पंजीकरण /नवीनीकरण और दोनों स्तर के वेरिफिकेशन के पश्चात छात्रवृत्ति की राशि डीबीटी के माध्यम से अभ्यर्थियों के खाते में जमा होती है। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर किसी भी वर्ष रजिस्ट्रेशन या नवीनीकरण नहीं करने पर विद्यार्थी आगामी वर्षों के लिए भी अपात्र हो जाता है
नोट - क्योंकि एन एम एम एस केंद्र प्रायोजित छात्रवृत्ति योजना है अतः यह छात्रवृत्ति नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की गाइड लाइन के अनुसार मिलती है। अद्यतन जानकारी के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल देखते रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हनुमान गढ जिला Hanuman Garh District. भटनेर दुर्ग Bhatner Fort

यूथ एवं इको क्लब दिशा निर्देश Youth And Eco Club Guidelines

सर अलेक्जेंडर कनिघम Alexander Cunningham