World Environment Day विश्व पर्यावरण दिवस


विश्व पर्यावरण दिवस
पृथ्वी पर बढते हुये पर्यावरण प्रदूषण को ध्यान मे रखते हुए UNO ने सन् 1972 मे स्टोकहोम (स्वीडन) मे विश्व का पहला पर्यावरण सम्मेलन कराया। इसमे 119 देशों ने भाग लिया। इस सम्मेलन मे लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिये संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) प्रारंभ किया, तथा प्रति वर्ष 5जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रुप मे मनाने का निर्णय लिया गया। इसका प्रमुख उद्देश्य राजनैतिक चेतना द्वारा पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण रखना है। इसलिए भारत मे सन् 1986 मे पर्यावरण संरक्षण अधिनियम बनाया गया। वर्तमान मे मानव की स्वार्थी गतिविधियों द्वारा पर्यावरण प्रदूषण बढता जा रहा है। जिसके कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है, फलस्वरूप ग्लोबल वार्मिंग, सूखा, बाढ, अपरदन आदि प्राकृतिक आपदाएं बढ रही है। अतः प्रत्येक नागरिक को सकारात्मक सोच रखते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिये वृक्षारोपण व अन्य उपाय करना चाहिए।
जय भारत।
:~Rohtash 
Assistant professor 
RSCERT, Udaipur (Rajasthan) 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूथ एवं इको क्लब दिशा निर्देश Youth And Eco Club Guidelines

सर अलेक्जेंडर कनिघम Alexander Cunningham

हनुमान गढ जिला Hanuman Garh District. भटनेर दुर्ग Bhatner Fort