अन्तरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस International Earth Day

२२अप्रैल १९७० को पहली बार पृथ्वी दिवस मनाया गया तथा २२ अप्रैल १९९० से पुनर्चक्रीकरण के प्रयास से पर्यावरण संरक्षण के लिये विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता हैं। १९९२ मे रियो डि जेनेरियो मे संयुक्त राष्ट्र पृथ्वी सम्मेलन रखा गया। पर्यावरण प्रदूषण व ग्लोबल वार्मिंग भी इसी से संबंधित हैं।आज-कल चाहे कोई दिवस हो हम सोसल साइट पर मना लेते हैं।पृथ्वी दिवस पर हमारे भी कुछ उद्देश्य और कर्तव्य होने चाहिए।हमें भी कुछ संकल्प लेने चाहिए जैसे- प्लास्टिक और पोलिथिन का कम से कम उपयोग करना, पौधारोपण करना, पुनर्चक्रण को बढावा देना, पेस्टीसाइड का कम से कम उपयोग करना, बिजली पानी आदि का समुचित उपयोग करना, प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को बढावा देना आदि प्रयास करने चाहिए। प्रकृति प्रदत्त पदार्थों जैसे जल, नदियां, वन पर्वत आदि को हम पवित्र मानकर पूजते हैं, लेकिन प्रदूषण फैलाते समय ये सब भूल जाते है। पेड़-पोधे पृथ्वी का श्रंगार होते हैं लेकिन वृक्षों की अंधाधुंध कटाई करके हम धरती माता का चीर हरण कर रहें हैं, और इसका खामियाजा हमें ग्लोबल वार्मिंग और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के रुप मे भुगतना पड़ रहा हैं। इसलिए पेड़ लगाओ पृथ्वी बचाओ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हनुमान गढ जिला Hanuman Garh District. भटनेर दुर्ग Bhatner Fort

यूथ एवं इको क्लब दिशा निर्देश Youth And Eco Club Guidelines

सर अलेक्जेंडर कनिघम Alexander Cunningham