आयरन लेडी :श्रीमती इंदिरा गांधी Iron Lady Indira Gandhi
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी का जन्म 17 नवंबर 1917को इलाहाबाद में हुआ। इनके पिता का नाम पंडित जवाहरलाल नेहरू और माता का नाम श्रीमती कमला नेहरू था। इनके पिता और दादा दोनों महान स्वतंत्रता सैनानी और वकील थे। वे बचपन से ही स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी रही।
उन्होंने 26 मार्च 1942 को फ़िरोज़ गाँधी से विवाह किया। उनके दो पुत्र थे। 1955 में श्रीमती इंदिरा गाँधी कांग्रेस कार्य समिति और केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य बनी।1958 में उन्हें कांग्रेस के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।वे एआईसीसी के राष्ट्रीय एकता परिषद की उपाध्यक्ष और 1956 में अखिल भारतीय युवा कांग्रेस और एआईसीसी महिला विभाग की अध्यक्ष बनीं।वे वर्ष 1959 से 1960 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। जनवरी 1978 में उन्होंने फिर से यह पद ग्रहण किया।
वह 1966-1964 तक सूचना और प्रसारण मंत्री रहीं। इसके बाद जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक वह भारत की प्रधानमंत्री रहीं। साथ-ही-साथ उन्हें सितम्बर 1967 से मार्च 1977 तक के लिए परमाणु ऊर्जा मंत्री बनाया गया।उन्होंने 5 सितंबर 1967 से 14 फ़रवरी 1969 तक विदेश मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाला। श्रीमती गांधी ने जून 1970 से नवंबर 1973 तक गृह मंत्रालय और जून 1972 से मार्च 1977 तक अंतरिक्ष मामले मंत्रालय का प्रभार संभाला। जनवरी 1980 से वह योजना आयोग की अध्यक्ष रहीं। 14 जनवरी 1980 में वे फिर से प्रधानमंत्री बनीं।
श्रीमती इंदिरा गांधी को अपने तीन प्रमुख कार्यों के लिये जाना जाता है -
1. बंग्लादेश की स्वतंत्रता
2. बैंकों का राष्ट्रीयकरण
3. देशी राजाओं का प्रिविपर्स (शाही भत्ता ) समाप्त करना।
टिप्पणियाँ