इन प्रश्नों के उत्तर जानकर हैरान रह जाओगे।

बहुत आराम से पढ़िएगा,मज़ा अंत में आएगा। प्रश्नों का संकलन बहुत ही सुन्दर ढंग से किया गया है !!

1. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का देश में कौन सा स्थान है ?
2. मोदी सरकार का यह कौनसा कार्यकाल है ?
3. कितने चम्मच से एक टेबल स्पून बनता है ?
4. हिन्दू पुराणों में कितने वेद होते हैं ?
5. राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है ?
6. भारत की तुलना में और कितने देशों का क्षेत्रफल बड़ा है ?
7. पानी का Ph. मान क्या होता है ?
8. सौर मण्डल में कुल कितने ग्रह हैं ?
9. संविधान की कौन सी अनुसूची प्रथम संशोधन द्वारा शामिल की गई ?
10. कितने मिलीमीटर का एक सेंटीमीटर बनता है ?
11. एक फुटबॉल टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं ?
12. कितने इंच का एक फीट होता है ?
13. उद्देश्य प्रस्ताव दिसम्बर की किस तारीख को प्रस्तुत किया गया था ?
14. लोकसभा में पारित बजट को राज्यसभा कितने दिनों तक रोक सकती है ?
15. एक समय का वाहन कर कितने वर्षों के लिए वैध होता है ?
16. शटल कॉक में कितने पंख होते हैं ?
17. भारतीय मुद्रा में कितनी भाषाएँ छपी होती हैं ?
18. महाभारत में कुल कितने अध्याय हैं ?
19. वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार संविधान के किस अनुच्छेद में है ?
20. टी -20 क्रिकेट में प्रति टीम कितने ओवर होते हैं ?
21. महात्मा गाँधी ने दक्षिण अफ्रीका में कुल कितने वर्ष गुजारे थे ?
22. भारत के संविधान में मूलतः कितने भाग हैं ?
23. मानव शरीर में कुल कितने जोड़ी गुणसूत्र (क्रोमोजोम) होते हैं ?
24. एक अशोक चक्र में कुल कितनी लाइन्स होती हैं ?
25. M.L.A. बनने के लिए कम से कम कितने वर्ष आयु की अनिवार्यता होती है.
उत्तर :- प्रत्येक प्रश्न का क्रमांक ही उसका उत्तर है। 

टिप्पणियाँ

Rohtash Ghottar ने कहा…
प्रत्येक प्रश्न का क्रमांक ही उसका उत्तर है। जैसे पांचवें प्रश्न का उत्तर पांच है, छठे का छह है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हनुमान गढ जिला Hanuman Garh District. भटनेर दुर्ग Bhatner Fort

यूथ एवं इको क्लब दिशा निर्देश Youth And Eco Club Guidelines

सर अलेक्जेंडर कनिघम Alexander Cunningham